भोगांव: भोगांव तहसील परिसर से वकीलों की कुर्सियां चोरी, बार-बार हो रही चोरी पर वकीलों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
भोगांव तहसील परिसर से कई वकीलों की कुर्सियां चोरी हो गईं। अराजक तत्वों ने परिषद की नसैनी को भी क्षतिग्रस्त कर पास के बाग में फेंक दिया। तहसील में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है।