धनवार: खोरीमहुआ चौक पर राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, उद्घाटन किया गया
बढ़ती गर्मी और तेज तपिश को देखते हुए खोरीमहुआ चौक पर आदर्श इंडियन यूथ क्लब की ओर से राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई। क्लब द्वारा चौक पर मटके में ठंडा एवं स्वच्छ पानी रखा गया है, ताकि आने-जाने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।