हरदोई: बावन के इमामबाड़ा से निकला बड़ा ताज़िया जुलूस, शहीदाने कर्बला को किया जा रहा है याद
Hardoi, Hardoi | Jul 6, 2025 बता दें बावन कस्बे में मोहर्रम की 10वीं तारीख को हज़रत इमाम हुसैन रज़ियल्लाहु तआला अन्हु और उनके 72 जांनिसार साथियों की शहादत की याद में बड़े ताज़िए का जुलूस पूरे अकीदत और एहतराम के साथ निकाला जा रहा है। यह जुलूस इमामबाड़ा से उठाकर निर्धारित मार्गों से होता हुआ कर्बला की ओर पहुंचेगा, जहां से 10 दिवसीय ताजियेदारी का आज शाम को समापन होगा।