बहोरीबंद: बारिश का कहरः हिनौती क्षेत्र में करंट से दो गोवंशों की गई जान
आवश्यक कदम उठाए जाने की बिजली कंपनी से मांग
लगातार बारिश की वजह से बिजली व्यवस्था में आई गड़बड़ी के कारण हिनौती गांव में दो निर्दोष गोवंशों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना कल शुक्रवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है ग्राम पंचायत हिनौती के सरपंच रामपाल यादव ने आज शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि 2 जून से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिजली पोलों के स्टे (तार) में करंट फैल गया था।