कपासन: कपासन वन विभाग ने गंगरार टोल प्लाजा पर की बड़ी कार्रवाई, 28 टन नीम की अवैध गिली लकड़ी की गई जब्त
कपासन वन विभाग ने गंगरार टोल प्लाजा पर की बड़ी कार्यवाही, 28 टन नीम की गिली लकड़ी जब्त। बुधवार शाम 6 बजे वन विभाग कपासन से मिली जानकारी में बताया गया कि रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए नीम की गीली लकड़ी से भरा एक ट्रक जब्त किया है। यह कार्रवाई गंगरार टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान की गई, जहां संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही थी।