मुज़फ्फरनगर: BKU तोमर ने 35 मांगों के साथ 16 जून को रेलवे स्टेशनों पर किसान पंचायतें आयोजित करने का किया ऐलान
भाकियू (तोमर) ने किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने बताया कि 35 सूत्रीय मांगों में कर्ज माफी, गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल, किसानों को पेंशन और खाद-यूरिया पर सब्सिडी शामिल है। 16 जून को कई रेलवे स्टेशनों पर किसान पंचायतें होंगी। मांगें पूरी न होने पर 4 जुलाई को प्रदेशव्यापी रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।