सिराथू: कोखराज इलाके में अवैध पनीर फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी, पकड़े गए 5 क्विंटल नकली पनीर को कराया नष्ट
सोमवार शाम अंतर्जनपदीय खाद्य सुरक्षा टीम ने कोखराज इलाके में मिलावट की सूचना पर भरवारी कोखराज मार्ग की एक पनीर फैक्ट्री में छापेमारी की है।फैक्ट्री मालिक रामहित पाल के पास किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं था।टीम ने पाँच कुंटल नकली केमिकल से बनी पनीर जफ़्त किया।400 लीटर खोया मिक्स दूध, 12 बोरी केमिकल मिल्क पाउडर के साथ उपकरण जफ़्त किया है।इलाके में हड़कंप मचा रहा।