सिराथू: केन मोड़ के करीब नेशनल हाईवे पर पलटी डीसीएम ट्रक, खलासी की मौत और चालक घायल
सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे केन मोड़ के करीब रविवार सोमवार की रात एक डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई है।घटना में चालक और खलासी दोनो घायल हो गए थे।खलासी रामकरन को सीएचसी सिराथू से जिलाअस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।चालक विष्णु को स्थानीय निजी अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने दोपहर को लास्ट पीएम को भेजा गया।