ललितपुर: अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ललितपुर से झांसी रेफर
ग्राम तोर में अज्ञात कारणों के चलते अधेड़ महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया है फांसी पर लटकता देख परिजनों ने तत्काल फांसी के फंदे से नीचे उतर कर शहर के मेडिकल कॉलेज ललितपुर में कराया भर्ती जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरो के द्वारा झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है