समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-920,
दिनांक 16 जुलाई 2026,
==================
डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया सिविल सर्जन पूर्णिया द्वारा गुरुवार को PHC पूर्णिया ईस्ट,UPHC गुलाबबाग एवं UPHC(Aphc) चम्पा नगर, अर्बन प्राईमरी हेल्थ सेंटर चंपा नगर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन द्वारा टीबी प्रोग्राम के संबंधित चिकित्सा अधिकारियों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिया गया।सभी संबंधित BHM,BCM को अपने अपने स्वास्थ्य संस्थान के कैचमेंट एरिया में जो भी vulnerable populations है वहां कैंप लगाकर स्क्रीनिंग करवाते हुए सभी suspected मरीज का X-Ray और NAT टेस्ट करवाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। सभी डाटा को Nikshay पोर्टल पर ससमयअपलोड कराने निर्देश दिया गया।
अर्बन प्रायमरी हेल्थ सेंटर चंपानगर के औचक निरीक्षण के दौरान डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए अनुपस्थित पाए गए डॉक्टर एवं कर्मियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण की पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।
सिविल सर्जन द्वारा निरीक्षण के क्रम में दवाओं की उपलब्ध साफ सफाई तथा jAS अकाउंट की जानकारी प्राप्त की गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jul 16, 2026