गोरखपुर: होली त्यौहार के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर पुलिस प्रशासन और आबकारी द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही कार्यवाही
जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि होली त्योहार से पूर्व जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई 13 मार्च से लेकर 31 मार्च तक निरंतर चलती रहेगी। अभी तक भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई है।