शिवहर: रसीदपुर गांव में जंगल में लगी आग, अग्निशमन वाहन ने आग पर पाया काबू
रसीदपुर गांव के जंगल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर अग्निशमन वाहन ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी है इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है, जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।