शिवहर: डीएम पंकज कुमार ने नवाब हाई स्कूल परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश
डीएम पंकज कुमार ने आज नवाब हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर पहुँचकर इंटर की परीक्षा का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने कहा कि जिला के सभी 9 परीक्षा केंद्रों पर पूरी तरह कदाचार मुक्त तरीके से परीक्षा ली जा रही है। चार दिन से जिले में परीक्षा चालू है, अभी तक एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किया गया है। निरीक्षण के क्रम में एसडीएम, एसडीपीओ मौजूद थे।