नगर के खेड़ली रोड मौजूद भाजपा कार्यालय पर संभाग प्रभारी निमिषा गौड़ की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला आयोजित हुई ।जिसमें जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा विशिष्ट अतिथि रही उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण (एसआईआर )कार्य की क्रियाविधि को समझाया और सहयोग करने के लिए आहवान किया। इस मौके पर समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।