मांझा: मांझा नई बाजार में मोबाइल चोरी के आरोप में मासूम बच्चे को बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
गोपालगंज :- मोबाइल चोरी के आरोप में मासूम बच्चे को बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। मांझा थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एवं पिटाई करने वाले लोगो को हिरासत में लेकर कर रहे है मामले की गहन पूछताछ। मोबाइल चोरी के आरोप में मासूम बच्चे की बांधकर की जा रही थी पिटाई। मांझा थाना क्षेत्र के नई बाजार का है मामला।