जगदलपुर: रायपुर से रामेश्वरम की यात्रा पर सायकल से निकले युवक का स्थानीय दुर्गा मंदिर में पतंजलि योग समिति ने किया स्वागत
आज दुर्गा मंदिर योग कक्षा में पतंजलि योग समिति के प्रदेश प्रभारी डॉ मनोज पाणिग्राही सहित स्थानीय महिलाओ द्वारा योग और पर्यावरण का संदेश ले कर साइकिल से रायपुर से रामेश्वरम कि यात्रा पर निकले युवक अमित का स्वागत वंदन किया गया। बता दें अमित नामक युवक योग और पर्यावरण का संदेश ले कर रायपुर से रामेश्वरम की यात्रा पर सायकल से अकेले ही निकला है।