रफीगंज: प्रखंड परिसर में अंबेडकर जयंती से पहले स्वच्छता का संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय अभियान चलाया और जलाया कैंडल
रफीगंज प्रखंड परिसर में सोमवार की सुबह भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से पूर्व एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर परिसर में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा और आसपास के क्षेत्र की व्यापक साफ-सफाई की। इस स्वच्छता अभियान के माध्यम से समाज को स्वच्छता, सम्मान और जागरूकता का सशक्त संदेश दिया गया।