मशरक: गोढ़ना गांव में बिजली कटौती से बवाल, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
मशरक के गोढ़ना गांव में खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर की मरम्मत को लेकर रविवार की शाम 4 बजें के लगभग विवाद बढ़ गया। विद्युत मिस्त्री द्वारा ट्रांसफार्मर को मरम्मत के लिए खोलने के दौरान ग्रामीणों में असंतोष उत्पन्न हो गया, जिसके बाद लोगों ने आक्रोश जताते हुए सड़क जाम कर दिया। हालांकि मौके पर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने पहुंच मामले का समाधान कराया और व