कन्नौज: शहर के ईदगाह पर हुई ईद की नमाज, प्रशासनिक अधिकारों और सपा पदाधिकारियों ने दी बधाई #ईद #कन्नौज_न्यूज
सोमवार को कन्नौज शहर के ईदगाह मैदान पर ईद की नमाज अदा की गई है। ईद की नमाज के लिए बड़ी संख्या में मैदान पर नवाजियों की मौजूदगी दिखाई दी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा से जुड़े इंतजाम किए गएथे। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भी नवाज स्थल पर मौजूद थे। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने ईद की बधाई दी है।