ऊंचाहार: उसरैना ग्राम पंचायत में 'जी राम जी' योजना का शुभारंभ, ग्राम चौपाल में सुनी गई समस्याएं
ऊँचाहार तहसील के रोहनियां की उसरैना ग्राम पंचायत में मनरेगा का परिवर्तित नाम' जी राम जी' योजना का गुरुवार को शुभारंभ किया गया।इस दौरान गाँव के पंचायत भवन में आयोजित ग्राम चौपाल में बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्या सुनी।इस दौरान समस्याओं के निस्तारण के लिए बीडीओ ने सम्बंधित को निर्देशित किया।इस दौरान प्रमुख राकेश पासी व प्रधान इफ्तिखार अहमद रहे।