कायमगंज: गांव बिरिया डाडा के पास बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
शमशाबाद के गांव गढ़िया सौदान निवासी शंकरलाल अपनी 22 वर्षीय पत्नी अंजलि को नवाबगंज स्थित ससुराल ले जा रहे थे।रास्ते में अचानक अंजलि बाइक से गांव बिरिया डाडा के पास गिर गई।महिला की गोद में 6 माह का एक बच्चा भी था।जो दुर्घटना में बाल-2 बच गया।महिला को घायल अवस्था में जिला पंचायत सदस्य कुँवर जीत उर्फ जीतू ने सीएचसी शमशाबाद में सोमवार देर शाम को भर्ती कराया।