लातेहार: नए मतदान केंद्रों का एसडीओ ने किया भौतिक सत्यापन
लातेहार विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के बाद प्रस्तावित नए बूथों का बुधवार को ERO-cum-SDO लातेहार दिनेश कुमार ने भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित स्थलों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, भवन की स्थिति, पहुंच मार्ग तथा निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का जायजा लिया।