मंझनपुर: पति पर भाभी से अवैध संबंध का आरोप, विरोध करने पर गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी का दावा, महेवाघाट इलाके का मामला
करारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 27 फरवरी 2024 को महेवाघाट थाना क्षेत्र निवासी हसीब अहमद के साथ हुई थी। महिला के अनुसार, शादी के कुछ ही दिनों बाद उसे पति के अपनी सगी भाभी से अवैध संबंध होने की जानकारी मिली।