जशपुर: 24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, बहू निकली मास्टरमाइंड, 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या में 4 गिरफ्तार
जशपुर पुलिस ने दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़ाजोर में 70 वर्षीय चुगरू प्रधान की हत्या की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझाते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते मृतक की बहू सुगंती बेसरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। जशपुर पुलिस से रविवार की रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस