धनौरा: मंडी धनौरा में नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने निकाला, शिनाख्त के प्रयास शुरू
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम जसौरा के पास सोमवार को रामगंगा पोषक नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिला। नहर के पुल से गुजर रहे एक वाहन चालक ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, एक वाहन चालक जसौरा पुल से गुजर रहा था।