शिवपुरी नगर: शिवपुरी का 'गोपालपुर' खौफ में: पूर्व सरपंच की दबंगई और पुलिस की मिलीभगत से ग्रामीण बेहाल
शिवपुरी जिले के गोपालपुर गांव में इन दिनों पूर्व सरपंच और उसके परिजनों का ऐसा आतंक छाया है कि गरीब ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पूर्व सरपंच दिनेश जाटव और उसके परिवार के लोग खुलेआम दबंगई कर रहे हैं और गांव में अपनी मर्जी न चलाने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं।