सुंदर नगर: भगवान श्री जगननाथ जी की सुंदरनगर में धूमधाम से निकली शोभायात्रा, भक्तजनों ने लिया आशीर्वाद
सुंदरनगर शहर में शनिवार दोपहर 3 बजे फार्मर ट्रेनिंग सेंटर से लेकर भोजपुर बाजार पुराने बस बस स्टैंड तक भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य शोभयात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभयात्रा में भारी संख्या में भक्तजनों ने उपस्थिति दर्ज करते हुए नाच गाते हुए भगवान श्री जगन्नाथ जी को नमन करते हुए आशीर्वाद लिया.शोभयात्रा के बाद भक्तजनों के लिए प्रसाद भोजन की व्यवस्था की गई .