विदिशा नगर: विदिशा के ग्राम नीमखेड़ा में सर्पदंश, मजदूर जिला अस्पताल में भर्ती
विदिशा जिले के ग्राम नीमखेड़ा में खेत पर काम करते समय एक मजदूर सर्पदंश का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार कटनी जिले से मजदूरों का एक दल खेत पर काम करने आया था। शुक्रवार सुबह काम के दौरान सचिन नाथ उर्फ राजू को सांप ने डस लिया। घटना के बाद साथ काम कर रहे मजदूर उसे तत्काल शनिवार दोपहर 12 बजे विदिशा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।