घाघरा: घाघरा प्रखंड में तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत
Ghaghra, Gumla | May 29, 2026 घाघरा प्रखंड में शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही उमस और तेज धूप के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तापमान बढ़ने से लोग परेशान थे और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा था। वहीं अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।