घाघरा: घाघरा प्रखंड में भीषण गर्मी से नदी-स्रोत सूखने के कगार पर, ग्रामीणों ने प्रशासन से जल संरक्षण की मांग की
Ghaghra, Gumla | Apr 20, 2026 घाघरा प्रखंड में पड़ रही भीषण गर्मी ने जलस्रोतों पर गहरा असर डालना शुरू कर दिया है। नवडीहा क्षेत्र के सहित कई प्रमुख नदियों सहित कई छोटी धाराओं का जलस्तर तेजी से घट रहा है और कुछ स्थानों पर नदियाँ सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। गर्मी की शुरुआत में ही इस तरह की स्थिति ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।