भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या दिवस पर एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन संजय गांधी चिकित्सालय, मुंशीगंज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।यह शिविर संजय गांधी अस्पताल के प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, वॉलंटियर्स एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।