स्ट्रीट क्राइम को कंट्रोल करने के लिए बाहरी जिला पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करके और लोकल सोर्स से पता करके आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी अभियान में अलग-अलग थाना की पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोबाइल और बटनदार चाकू इत्यादि बरामद किए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी से कई मामलों का खुलासा किया गया है।