शालीमार बाग: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री आशीष सूद शालीमार बाग के एपी ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में पहुंचे, जहां छात्रों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत, सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री आशीष सूद ने अपनी माताओं की याद में पौधे लगाए। रेखा गुप्ता ने सिंदूर का पौधा चुना, जबकि आशीष सूद ने आम का पेड़ लगाया।