बेल्थरा रोड: 'जय श्रीराम' के जयघोष से गूंजा मानस मंदिर, भव्य आरती के साथ श्रीहरिकीर्तन का शुभारंभ, आज होगा विशाल भंडारा
बेल्थरारोड के रेलवे चौराहा स्थित विख्यात श्री मानस मंदिर में पुनःप्राण प्रतिष्ठा के तृतीय वार्षिकोत्सव पर गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। 'जय श्रीराम' के गगनभेदी जयघोष, शंखनाद और घंटा-घड़ियाल की मधुर ध्वनि के बीच भगवान की भव्य आरती संपन्न हुई। दीपों की दिव्य आभा और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो