25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमन लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मीनापुर के पानापुर ओपी क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया। अमन कुमार लूट सहित कई संगीन मामलों में वांछित था और उसका नाम पुलिस के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया