हनुमानगढ़: जिले के टिब्बी में बाइक सवार युवक से 10.25 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा बरामद, वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी में गत दिनों बाइक सवार युवक से 10. 25 ग्राम हेरोइन चिटा नशा बरामदगी के मामले में जांच कर रही साइबर थाना पुलिस ने प्रकरण में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी से साइबर थाना पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है।