फुलवरिया: गोपालगंज में साढ़े छह साल बाद अमवां घाट पुल का निर्माण फिर शुरू, ₹3.02 करोड़ की परियोजना से बदलेगी तस्वीर
फुलवरिया प्रखंड के सेमरबारी गांव के समीप झरही नदी पर बन रहे अमवां घाट पुल का निर्माण करीब साढ़े छह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर पटरी पर लौट आया है. फरवरी 2026 से नये संवेदक द्वारा काम संभाले जाने के बाद निर्माण स्थल पर गतिविधियां तेज हो गयी हैं. संबंधित विभाग ने जुलाई के अंत तक पुल का निर्माण पूरा कर इसे आम लोगों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा है.