पिछोर: फर्जी हस्ताक्षर से ₹1.77 लाख निकालने वाला आरोपी 5 साल बाद गिरफ्तार, पिछोर पुलिस ने भेजा जेल
आज मंगलवार शाम लगभग 6:00 बजे पिछोर पुलिस ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन पर पिछोर पुलिस ने वर्ष 2021 में फरियादी के बैंक खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 1,77,000 रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।