धनौरा: मंडी धनौरा थाना पुलिस ने झपट्टा मारकर सोने की बाली छिलने वाले हिस्ट्री सीटर को किया गिरफ्तार
हिस्ट्रीशीटर चोर अभियुक्त सलमान पुत्र चिरागुद्दीन निवासी मोहल्ला कटरा कस्बा व थाना मण्डी धनौरा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से छीनी गई सोने की बाली बरामद हुई। पूछताछ विवरण: अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने धनौरा कस्बे में एक वृद्ध महिला के कान से झपट्टा मारकर सोने की बाली छीनी थी। वह उक्त बाली को बेचने के उद्देश्य से जा रहा था।