पिपरिया: पथुआ में पुलिस से धक्का-मुक्की और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 7 लोग गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
पिपरिया पुलिस ने पथुआ गांव से 7 अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार अपराह्न 12 बजे उसे पिपरिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक 1 मई 2026 को पथुआ गांव में भीड़ द्वारा पुलिस के कब्जे से जबरन अभियुक्त को छुड़ा लिया गया. पिपरिया थाना में कांड संख्या 38/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.