ग्वालियर गिर्द: निजी अस्पताल में स्टाफ ने दंपत्ति को पीटा, डॉक्टर से मिलने को भी रोका
गोला का मंदिर पुलिस ने मिश्रा हास्पीटल में तैनात 2 कर्मचारियों और 2 बाहरी तत्वों के खिलाफ दंपत्ति के साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।राकेश गुर्जर अपनी पत्नी के साथ अस्पताल माँ की दवाई लेने आए थे।अस्पताल के सुपरवाइजर पूरन सिंह, लकी तोमर ने दंपत्ति को डॉ से नहीं मिलने दिया,बात बड़ी तो उन्होंने अपने दो साथी को बुलाया और दंपति के साथ जमकर मारपीट कर दी।