चित्रकूट। देवांगना घाटी में एक NEET छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चित्रकूट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घटना के 96 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को मड़फा के जंगलों में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि फरार चल रहे विवेक कुमार पटेल और प्रवीण पटेल को शिवरामपुर क्षेत्र से दबोच लिया गया।
तीनों आरोपियों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
@chitrakootpolice