अनूपपुर: जिला मुख्यालय में केडिया पेट्रोल पंप के पास बाइक फिसली, ससुर-दामाद घायल, गर्भवती महिला सुरक्षित
जिला मुख्यालय में केडिया पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसल गई, जिससे उस पर सवार ससुर और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठी गर्भवती महिला बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान अमगवां निवासी ददन पनिका, उनकी गर्भवती बेटी ज्योति पनिका के रूप में हुई ।