चायल: रसूलाबाद घाट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अंतिम संस्कार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे
रसूलाबाद घाट पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ के अंतिम संस्कार में कौशाम्बी कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय शामिल हुए।उन्होंने कहा कि मुन्ना जी का निधन कांग्रेस परिवार व प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने जनाधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी।