सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से नशे की हालत में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | May 26, 2025 सिलाव थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग जगह से 3 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों में मितमा गांव से रवि कुमार ,हलिमचक से सतेंद्र यादव और सिलाव बाजार से उपेन्द्र चौहान को गिरफ्तार किया गया। सिलाव थानाध्यक्ष ने सोमवार की दोपहर 12 बजे बताया कि तीनों नशे में धुत था तीनो की जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है तीनो को न्यायालय भेजा गया है।