सिलाव: सैनिक स्कूल नालंदा में आर्मी विंग के 10 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
Silao, Nalanda | May 24, 2025 सैनिक स्कूल नालंदा में आयोजित आर्मी विंग के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शनिवार की सुबह 10 बजे समारोह पूर्वक समापन हुआ। कर्नल भूपेन्द्र कुमार, प्राचार्य सैनिक स्कूल नालंदा सह कैम्प कमांडेंट इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे। ज्ञात हो कि उक्त वार्षिक शिविर का उद्घाटन विगत 15 मई को हुआ था। इस दस दिवसीय कैम्प में शारीरिक प्रशिक्षण के साथ अंतर कंपनी ड्रिल, वॉली