सिलाव: नालंदा थाना पुलिस ने मारपीट मामले में ताजू विगहा गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | May 22, 2025 नालंदा थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में ताजूविगहा गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी ताजू विगहा गांव निवासी बाल शरण केवट का पुत्र गौतम कुमार है। नालंदा थानाध्यक्ष ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे बताया की 19 मई को गांव में मारपीट हुआ था जिसमे टुन्नी केवट जख्मी हुए थे जिनका इलाज पटना में चल रहा है उसी मामले में गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया है।