कोटपूतली: कायमपुरा में दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही 3 साल के मासूम को उसी बस ने कुचला
Kotputli, Alwar | Apr 3, 2026
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पनियाला थाना क्षेत्र के कायमपुरा गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में 3 साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा बस से उतरकर घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी चालक ने बिना देखे बस आगे बढ़ा दी। बस का कंडक्टर साइड का टायर बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गया।