ग्वालियर में बुधवार को बिजली विभाग के निर्माण और संधारण कार्यों के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इसकी जानकारी विभाग द्वारा मंगलवार रात 10 बजे जारी की गई, जिसके अनुसार सुबह से दोपहर तक अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली बंद रहेगी।