बीसलपुर: बहदिया गांव में काटना नदी के पुनरुद्धार का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक और जिला अधिकारी ने फावड़ा से खुदाई करके किया
बीसलपुर--उत्तर प्रदेश में सत्ता रूढ भाजपा की सरकार का नदियों के संरक्षण और पर्यावरण सुधार की मंशा को धरातल पर लाने के लिए कटना नदी के कायाकल्प का अभियान अब युद्ध स्तर पर शुरू हो गया। आज शनिवार को बीसलपुर तहसील के ग्राम वहादिया में नदी के पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ जिला अधिकारी तथा क्षेत्रीय विधायक ने हवन पूजन के बाद फावड़ा से नदी के किनारे खुदाई की।